Tongits Go एक ऐसा ऐप है, जो कुछ अत्यंत ही लोकप्रिय कैसिनो कार्ड गेम को आपके Android डिवाइस पर उपलब्ध कराता है। निश्चित रूप से यह आपको फिलिपीन्स के सबसे लोकप्रिय गेम: Tongits को खेलने की सुविधा देता है।
Tongits Go में जैसे ही आप कोई गेम प्रारंभ करते हैं, आप यह चुन सकते हैं कि आप Tong-its, Poker, या Pusoy में से किसका एक त्वरित गेम खेलना चाहेंगे। एक बार आपने अपना मनपसंद गेम चुन लिया तो फिर यह ऐप आपको एक रूम उपलब्ध कराता है, जिसमें पूरी दुनिया के वास्तविक खिलाड़ी मौजूद होते हैं, और फिर गेम प्रारंभ हो जाता है। Tongits Go में नये खिलाड़ी एक निश्चित राशि के साथ गेम खेलना प्रारंभ करते हैं, ताकि वे गेम में शामिल हो सकें। एक बार आपने अपना पहला गेम प्रारंभ कर लिया, तो फिर यह आपकी जिम्मेवारी होगी कि आप अपने पास पैसे बचाये रखें और ज्यादा से ज्यादा पैसे अर्जित करें, हालाँकि आप ज्यादा पैसे के लिए हीरों का विनिमय भी कर सकते हैं।
यदि आप Tongits खेलने का निर्णय ले लेते हैं तो आपको यह बात भी दिमाग में रखनी चाहिए कि यह एक 52-कार्ड के डेक से खेला जाता है, और आपका लक्ष्य होता है अपने सारे कार्ड से छुटकारा पाना। ऐसा करने के लिए, आपको एक ही प्रकार के कार्ड के समूह तैयार करने होते हैं ताकि आप उन्हें लुप्त कर सकें। खिलाड़ी खेल के चक्र की शुरुआत बारह कार्ड से करते हैं। इसके बाद, वे कार्ड के समूह को छोड़ सकते हैं, खींच सकते हैं, और गेम में जीतने के लिए किसी भी प्रकार की रणनीति अपना सकते हैं।
Tongits Go एक मजेदार कार्ड गेम है, जिसमें रंगीन ग्राफिक्स के साथ सुरुचिपूर्ण ढंग से डिजाइन किये गये एनिमेशन भी हैं। यह लगभग किसी वास्तविक कैसिनो में खेलने जैसा ही होता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
अच्छे ऐप्स
अच्छा खेल
अच्छा
अच्छा खेल
बहुत अच्छा खेल
अच्छा